सतना : मकर संक्रांति के बाद न तो बादलों मेहरबान होने की घटना सामने आई और न ही कड़ाके की ठंड से ही राहत मिलती नजर आ रही है. आलम यह है कि न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से नीचे बना हुआ है. नतीजतन शाम से लेकर सुबह तक जबरदस्त गलन की स्थिति बरकरार है.मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शहर में दिन का अधिकतम तापमान25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इस लिहाज से दिन के तापमान में न सिर्फ 24 घंटे में 1.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली. बल्कि यह सामान्य की तुलना में 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक आंका गया. लेकिन वहीं दूसरी ओर श्रकवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इन न्यूनतम तापमान में न सिर्फ पिछले 24 घंटे में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई बल्कि यह सामान्य की तुलना में 1.2 डिग्री कम आंका गया. यह सिलसिला पिछले 4 दिनों से जारी है जब न्यूनतम तापमान सामान्य की तुलना में लगातार कम बना हुआ है.
हलांकि 10 जनवरी तक भी न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से कम ही बना हुआ था. लेकिन पिछले रविवार और सोमवार को आंशिक बढ़ोत्तरी के बाद इसमें फिर से कमी दर्ज की जाने लगी. नतीजतन शाम ढलते ही सूखी ठंड के साथ जबरदस्त गलन का सिलसिला शुरु हो जाता है. जो कि अगले दिन दोपहर होने तक जारी रहता है. हलांकि इन दिनों हवा में आद्रता कम ही आंकी जा रही है. लेकिन तापमान घटने की वजह से हल्के कोहरे का असर देखने को मिल सकता है.
मंडराएंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते फिलहाल विंध्य क्षेत्र में बारिश के कोई आसार नहीं बन पा रहे हैं. लेकिन उसके असर के चलते कुछ दिनों के लिए बादलों की चहलकदमी बढ़ सकती है. इसके साथ ही अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में थोड़ा इजाफा भी देखने को मिल सकता है. लेकिन डब्लू डी का असर समाप्त होने पर एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में कमी का दौर शुरु हो सकता है. वहीं लाइन में लगा दूसरा डब्लू डी यदि ताकतवर साबित हुआ तो फिर संभवत: आगे चलकर मौसमी फेरबदल की संभावना बनने लगे
