समय सीमा में हो संपरिवर्तन की कार्यवाही: कलेक्टर

रेहटी. कलेक्टर बालागुरू के ने तहसील कार्यालय, राजस्व न्यायालय, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया तथा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया. कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है. तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बालागुरू के ने एसआईआर की प्रगति की समीक्षा करते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने वन ग्रामों के राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन की कार्यवाही की भी समीक्षा की. उन्होंने इस प्रक्रिया में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, अभिलेखों का अद्यतन शीघ्रता से किया जाए तथा पात्र ग्रामीणों को राजस्व सुविधाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए. संपरिवर्तन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. कलेक्टर ने रेहटी तहसील के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी केंद्रों पर धान की गुणवत्ता, तौल व्यवस्था, बारदाना, भुगतान प्रक्रिया, किसानों की सुविधा तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की जानकारी ली.

Next Post

मुंबई मेल की चपेट में आकर युवक का पैर कटा

Sat Jan 17 , 2026
सतना :रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम उस वक्त एक हादसा सामने आया ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर तौर पर घायल हो गया. घायल युवक को उपचार के लिए जबलपुर ले जाया गया. हादसा प्लेटफार्म क्र. 1 से 2 की ओर जाने के दौरान हुआ.प्राप्त जानकारी […]

You May Like