बेलगाम ट्रक ने रौंदा, युवक की मौत

जबलपुर: खितौला थानाक्षेत्र में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में  मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।पुलिस ने बताया कि राहुल कोरी पिता दूजी कोरी (22)  निवासी संजय नगर रेपरा थाना रेपरा जिला पन्ना और उसके मामा का लड़का सुनील कोरी पिता मदन कोरी निवासी रेपरा मोटर साइकिल क्रमांक एम पी 35 जेड आर 0347 से सरोली मझगवां से खितौला की तरफ लौट रहे थे.

तभी मझगवां की तरफ जा रहे ट्रक क्रमांक एम पी 19 एच ए 3956 के चालक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दोनों उछाल कर गिर गए, हादसे में राहुल को गंभीर चोटे आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि सुनील कोरी को चोटें आई है।

Next Post

हत्या के इरादे से फायरिंग, पैर में धंसा छर्रा

Thu Mar 6 , 2025
जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत भीटा में हत्या के इरादे से बदमाश ने युवक पर एयरगन से फायर कर दिया। छर्रा पैर के घुटने में धंस गया और आरोपी धमकाते हुए भाग गया।पुलिस ने बताया कि तोड़ल सिंह लोधी 41 वर्ष निवासी ग्राम भीटा शहपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि  गांव […]

You May Like