जिलाबदर का उल्लंघन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। मंगलवारा थाना पुलिस ने जिलाबदर का उल्लंघन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शानू उफ शहरयार के खिलाफ जिलाबदर का आदेश जारी किया गया था. आरोपी के खिलाफ जिला भोपाल और उससे लगे हुये सरहदी जिलो विदिशा, सिहोर , राजगढ, रायसेन के साथ ही नर्मदापुरम जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाने का निष्काशन का आदेश पारित किया गया था. आरोपी 4 नवंबर को आदेश का पालन कराते हुए जिले से बाहर कराया गया था. सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने अपने घर पर आया हुआ है. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर नियम का उल्लघंन करने का दोषी पाते हुए कोर्ट में पेश किया. इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया.

Next Post

भाबीजी घर पर हैं के सबसे प्यारे कॉमेडी किरदार अब बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं धमाकेदार मस्ती!

Tue Nov 25 , 2025
भाबीजी घर पर हैं फन ऑन द रन फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी मुंबई, पिछले कई सालों से ज़ी एंटरटेनमेंट का शो भाबीजी घर पर हैं देश का सबसे पसंदीदा कॉमेडी शो बना हुआ है। इसकी यादगार दुनिया में विभूति जी की अदाएं, तिवारी जी का […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।