प्रतिष्ठानोंं से लिए मिठाई के नमूने

जबलपुर: राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गुरूवार प्रतिष्ठानों में दबिश देते हुए मिठाई के नमूने लिए।खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा गुरूवार को बंगाली क्लब मढ़ाताल स्थित गुलमोहर स्वीट से खोवा, बेसन और दूध से बनी तथा तैयबअली चौक स्थित चन्द्रकला स्वीट से खोवा, छेना और दूध से बनी मिठाइयों के चार-चार सैंपल लिए गए।

इसी प्रकार राइट टाउन स्थित हीरा स्वीट से पेड़ा और कलाकंद के, गोल बाजार स्थित गुप्ता स्वीट से पेड़ा और छेना की मिठाइयों के सैंपल लिए गए। राजस्व और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की खाद्य सामग्री के विक्रय प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की कार्यवाही अभी जारी है।

Next Post

राखी बांधने के बीच लगेगा ग्रहण, जानें शुभ समय, सूतक और राशिफल पर असर

Fri Aug 28 , 2026
28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। जानें ग्रहण का समय, भारत में दृश्यता, सूतक काल और राशियों पर पड़ने वाला ज्योतिषीय प्रभाव। 28 अगस्त 2026 यानी सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन के दिन साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस बार […]

You May Like

मनोरंजन