बाल विवाह के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान आयोजित

सतना: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशन में चल रहे इस कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाल विवाह न होने देने का संकल्प लिया तथा संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किए। कलेक्टर ने स्वयं कार्यक्रम में भाग लिया, संकल्प पत्र पर प्रथम हस्ताक्षर किए और एसडीएम मझगवां महिपाल सिंह गुर्जर तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास राजीव सिंह के साथ सेल्फी पॉइंट पर खडे होकर सेल्फी भी खिंचवाई। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, जिसे जड़ से मिटाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।

इस मौके पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर बाल विवाह रोकने का संकल्प लिया।यह हस्ताक्षर अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का हिस्सा है। जिसमें 27 नवंबर 2025 से 8 मार्च 2026 तक 100 दिवसीय गहन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। जिले में इस अभियान के तहत विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण, हस्ताक्षर अभियान और सेल्फी पॉइंट जैसी नवीन पहलें की जा रही हैं। अधिकारियों ने अपील की है कि आमजन भी इस मुहिम में शामिल होकर बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में योगदान दें।

Next Post

भरमार बंदूक के साथ जंगल में, शिकार के लिए जा रहा एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Tue Dec 16 , 2025
सतना: उचेहरा वन परिक्षेत्र के उरई चुआ बीट में वन अमले ने भरमार बंदूक के साथ जंगल में, शिकार के लिए जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया, दूसरा फरार हो गया जिसकी खोज की जा रही है.वनमण्डल अधिकारी मयंक चांदीवाल के निर्देश अनुसार प्रत्येक परिक्षेत्र के बीटों में चौकसी […]

You May Like