सर्किट फ्यूज लगाते समय करंट से झुलसा आउटसोर्स कर्मी

संघ ने ठेकेदार से की इलाज कराने की मांग

जबलपुर: सर्किट फ्यूज लगाते समय करंट से आउटसोर्स कर्मी झुलस गया है, जिसको लेकर संघ ने ठेकेदार से की इलाज कराने की मांग की है।मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ को मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर सिटी सर्किल के अधीक्षण अभियंता के क्षेत्रांतर्गत विजयनगर कार्यपालं अभियंता कार्यालय के जूनियर इंजीनियर के द्वारा फ्यूज ऑफ कॉल में पदस्थ आउटसोर्स कर्मी मिनेंद्र पंच तिलक उम्र 26 वर्ष को शनिवार 12 अप्रैल 2025 की रात को ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई बंद होने की जानकारी देते हुए सुधार कार्य के लिए आदेशित किया।

जूनियर इंजीनियर के आदेश के बाद आउटसोर्स कर्मी मिनेंद्र पंच तिलक अपने साथियों के साथ मौके पर पहुँचा तो देखा कि विद्युत पोल में लगे पोल बॉक्स में स्पार्क हो रहा था। इसके सुधार के लिए आउटसोर्स कर्मी ने पोल के नीचे लगे डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में लगे अल्युमिनियम एवं कॉपर तार के फ्यूज वायर काटकर सप्लाई बंद कर दी और टावर गाड़ी के ऊपर चढ़कर पोल बॉक्स में हो रहे स्पार्क का सुधार कार्य पूरा कर नीचे उतर कर डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स में सर्किट फ्यूज लग रहा था, उसी समय शॉर्ट सर्किट होने से आउटसोर्स कर्मी मिनेंद्र पंच तिलक का चेहरा एवं दाहिना हाथ बुरी तरह झुलस गया।

मौके पर मौजूद साथियों के द्वारा घायल आउटसोर्स कर्मी को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। संघ के हरेंद्र श्रीवास्तव, शशि उपाध्याय, दशरथ शर्मा, मोहन दुबे, राजकुमार सैनी, अजय कश्यप, लखन सिंह राजपूत, विनोद दास, इंद्रपाल सिंह, आजाद सकवार, संदीप दीपंकर, किशोर भोंडेकर, पीएन मिश्रा, प्रदीप पांडे, अमीन अंसारी, राजेश झरिया आदि ने पूर्व क्षेत्र कंपनी प्रबंधन से इलाज के लिए तत्काल 10000 रुपए सहायता राशि एवं ठेकेदार रक्षक प्राइवेट कंपनी से इलाज करने के लिए सहायता राशि देने की मांग की है।

Next Post

प्रशासन द्वारा बनाए गए केंद्र पर नहीं भंडारण

Mon Apr 14 , 2025
दूसरे गोदाम से वितरण हो रहा राशन प्रशासन द्वारा बनाए गए केंद्र पर नहीं भंडारण जबलपुर: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए प्रशासन द्वारा केंद्रों की स्थापना की जा रही है, जिसमें कई जगह पर गड़बड़ी और अनियमिताएं सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुंडम […]

You May Like