सतना :अपने अपने घर से अचानक लापता हुईं नाबालिग लड़कियों की तलाश पुलिस द्वारा की ही जा रही थी कि 72 घंटे बाद वे सकुशल वापस लौट आईं. खराब परीक्षा परिणाम के चलते परिजनों की डांट फटकार के डर से वे रीवा चली गई थीं और बाद में अपनी गलती का एहसास होने पर वे वापस लौट आईं.प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अ ंतर्गत रहने वाली दो नाबालिग लड़कियां दो दिन पहले अचानक लापता हो गई थीं. जिसकी जानकारी होने पर परिजनों द्वारा उनकी तलाश शुरु की गई.
कहीं कोई पता नहीं चलने पर घटना की शिकायत पुलिस से भी की गई. वहीं पुलिस द्वारा भी प्राप्त शिकायत के आधार पर लापता लड़कियों की तलाश शुरु कर दी गई. पुलिस की टीमों द्वारा रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड सहित सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई लेकिन लड़कियों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी. जिसे देखते हुए किसी अनहोनी की आशंका से परिजनों खासे चिंतित हो गए. लेकिन इस मामले में रविवार को उस समय राहत भ्ळारी खबर सामने आई जब दोनों लड़कियां वापस लौट आईं.
लड़कियों के वापस लौटने की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ की गई. जिसकी तस्दीक करने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया. खराब परिणाम का भयलड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जो परीक्षा दी थी उसका परिणाम अच्छा नहीं आया. लिहाजा वे यह सोचकर घबरा गईं कि उन्हें परिजनों की डांट सुननी पड़ेगी. इसी कड़ी में घबराकर वे दोनों सतना से रीवा चली गईं. जहां पर एक मंदिर में रात गुजारने के बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास होने लगा. जिसके चलते वे रविवार को सतना रेलवे स्टेशन पहुंचीं जहां से अपने अपने घर पहुंच गईं.
