बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान शुरु

ढाका, 12 फरवरी (वार्ता) बांग्लादेश में आम चुनावों के लिए मतदान गुरुवार को सुबह साढ़े सात बजे शुरू हो गया। मतदान शाम 4:30 बजे तक चलेगा और इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी।

चुनाव में करीब 12 करोड़ 70 लाख मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

वर्ष 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ जुलाई-अगस्त में हुए छात्र नेतृत्व वाले जन-आंदोलन के बाद यह पहला आम चुनाव है।

बांग्लादेश में मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार है। अंतरिम सरकार ने पिछले साल हसीना की अवामी लीग को भंग कर दिया था और उसे चुनाव लड़ने से रोक दिया था।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष एवं दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान चुनाव मैदान में है। उनका मुख्य मुकाबला जमात-ए-इस्लामी से है।

चुनाव में कुल 51 राजनीति दल हिस्सा ले रहे हैं।

चुनाव आयोग ने करीब दस लाख जवान सुरक्षा में तैनात किए हैं—यह देश के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा सुरक्षा अभियान है। आधे से ज़्यादा मतदान केन्द्र अतिसंवदेनशील बताए गए हैं, जिनमें से करीब 90 प्रतिशत सीसीटीवी सर्विलांस पर हैं। ढाका में कई पुलिस अधिकारी चुनावी प्रक्रिया पर नज़र रखने के लिए बॉडी कैमरा पहने हुए हैं।

चुनाव आयुक्त अबुल फ़ज़ल मोहम्मद सनाउल्लाह ने एक ब्रीफिंग में कहा, “स्थानीय जोखिम के हिसाब से सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।”

उन्होंने बताया कि मतदान के आज शाम साढे चार बजे समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। आधिकारिक परिणाम 13 फरवरी को आने की उम्मीद है।

चुनाव मैदान में 1,981 उम्मीदवारों में से 249 निर्दलीय हैं। लगभग 46 लाख मतदाता पहली बार अपना वोट डालेंगे जिसमें से लगभग आधे मतदाता 18 से 37 साल के बीच के हैं।

Next Post

IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा बाहर, बुमराह-सैमसन की होगी वापसी! ऐसी हो सकती है प्लेइंग-XI

Thu Feb 12 , 2026
नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के साथ होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम पर चोट और बीमारी का असर जारी है। नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत मिली है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण […]

You May Like