
सीधी। इंडियन रेडक्रास सोसायटी शाखा सीधी के द्वारा विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीधी लोकसभा के सांसद एवं रेडक्रास सोसायटी सीधी के चेयरमैन डॉ. राजेश मिश्रा ने रेडक्रास के महत्व को बताते हुए कहा कि रेडक्रास सोसायटी दुनिया का एकमात्र मानवतावादी संगठन है। जो युध्द या प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ितों को राहत एवं सहायता प्रदान करता है, और समाज में मानव जीवन रक्षा , स्वास्थ की चिंता और मानव की गरिमा बनी रहे इसका प्रयास करता है ।
विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर जिला सचिव कृष्णकांत द्विवेदी, वॉइस चेयर मैन प्रो. के बी सिंह, केशव चौरसिया, सुरेन्द्रमणि दुबे, गणेश सिंह परिहार, पुनीत शुक्ला , श्रीमती मनिला सिंह, श्रीमती विभा शर्मा, अमित प्रधान , अरविंद शुक्ल, आशीष मिश्र और बड़ी संख्या में रेडक्रास सोसायटी के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
