13 ओवरलोड पिकअप वाहनों के यातायात पुलिस ने बनाए चालान

इंदौर. यातायात पुलिस ने शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर लोडिंग वाहनों में ओवरलोड सवारी बिठाने और बिना दस्तावेज के वाहन चलाने पर कार्रवाई की, इस दौरान 12 वाहनों के चालान बनाए गए.

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी और डीएसपी ट्रैफिक नितिन सिंह के मार्गदर्शन में आशापुरा तिराहे पर चेकिंग की गई. यातायात पुलिस ने वाहनों का बीमा, फिटनेस, परमिट, पीयूसी और ड्राइविंग लाइसेंस सहित आवश्यक दस्तावेजों की जांच की. जिन वाहनों में ओवरलोड सवारी या दस्तावेजों की कमी पाई गई, उनके खिलाफ मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई. साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में लोडिंग वाहन में सवारी नहीं बिठाने की सख्त हिदायत दी गई.

Next Post

कमलनाथ-नकुलनाथ की पहल से 80 युवाओं को मिला रोजगार का तोहफा

Sat Aug 2 , 2025
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व सांसद नकुलनाथ की मेहनत और व्यक्तिगत प्रयासों का फल अब जिले के युवाओं को मिल रहा है। दोनों नेताओं की पहल पर जिले के 80 युवा तकनीकी प्रशिक्षण पाकर रोजगार से जुड़ने में सफल हो रहे हैं। स्टॉर टेक कॉल सेंटर में […]

You May Like

मनोरंजन