ग्वालियर: नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने लापरवाही बरतने पर सिटी प्लानर सहित 7 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी कर 4 इंजीनियरों के वेतन आहरण पर रोक लगाई है। सिटी प्लानर महेंद्र अग्रवाल द्वारा सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर, सहायक यंत्री अशोक गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अनिल श्रीवास्तव, उप यंत्री राम सेवक शाक्य, क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप सिंह तोमर, क्षेत्राधिकारी अमित साहू एवं सहायक जनसंपर्क अधिकारी उमेश गुप्ता द्वारा सौंपे गए कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया।
इसके साथ ही उपयंत्री मनीष यादव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सौंपे गए कार्य को ठीक से नहीं करने पर आगामी आदेश तक वेतन आहरण पर रोक लगाई है। इसके साथ ही उपयंत्री जल प्रदाय राम सेवक शाक्य, संदीप श्रीवास्तव एवं सूरज प्रताप सिंह द्वारा सीएम हेल्पलाइन के निराकरण का कार्य जिम्मेदारी से नहीं करने पर आगामी आदेश तक वेतन आहरण पर रोक लगाने हेतु मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ग्वालियर को पत्र लिखा है।
