
सहजपुर मटर मंडी में रोजाना बड़ी मात्रा में पहुंच रहा मटर
नवभारत, जबलपुर। जिले की सहजपुर मटर मंडी में मटर की आवक तेज बनी हुई है, परंतु उसके बावजूद भी किसानों को अपनी फसल का भाव कम मिल रहा है। अधिक मटर आने के कारण व्यापारी द्वारा भी मटर के रेट काफी कम लगाए गए हैं। जिसके चलते मटर की आवक तो बढ़ रही है परंतु रेट जस के तस है। जिसके चलते किसानों द्वारा बोया गया मटर पर सिर्फ उनकी लागत ही निकल रही है, परंतु अच्छे भाव उनको नहीं मिल पा रहे हैं। सहजपुर मटर मंडी में इस समय रोजाना ही बड़ी मात्रा में किसानों द्वारा मटर पहुंचाया जा रहा है। आखिरी सीजन तक मटर की आवक मंडियों में बनी रहने की संभावना है।
10 से 16 रूपए तक रहा मटर का भाव
सोमवार को मंडी में पहुंचा मटर का भाव किसानों को 10 से 16 रूपए तक मिला है। यह भाव पिछले दिनों मिले रेट के बराबर ही हैं। इस दिनों मटर का भाव 15 रुपए के आस पास ही मिल रहा है। जानकारी के अनुसार मटर का भाव 1000 रूपए से लेकर 1600 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मटर का रेट मिला है। जिससे किसानों के अन्दर मायूसी देखने को मिली।
गर्मी बढऩे से मटर की तुड़ाई तेज़
फरवरी के अंतिम दिनों में गर्मी की शुरुआत भी हो चुकी है,वहीं आखिरी सीजन का मटर भी अपने आखिरी चरण पर आ चुका है। जिसकी तुड़ाई भी किसानों ने शुरू कर दी है और उसको जल्द ही मंडियों में ले जाकर बेचा जा रहा है। क्योंकि अत्यधिक गर्मी बढऩे के बाद मटर सूखने लगता है और यह बेचने लायक नहीं रह जाता है। वहीं दूसरी तरफ अगर मटर खराब हो जाता है तो उसके अच्छे भाव भी किसानों को नहीं मिल पाते हैं। इसी के साथ अब सीजन के आखिरी मटर की तुड़ाई करके समय-समय पर किसानों द्वारा मंडियों में ले जाकर बेचा जा रहा है।
