
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को समृद्धि, उल्लास और प्रकाश के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी जी और श्री गणेश जी की कृपा सभी पर बनी रहे तथा हर घर-आंगन धन-धान्य से परिपूर्ण हो।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः। समृद्धि, उल्लास एवं प्रकाश से आलोकित महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी जी और श्री गणेश जी की कृपा बनी रहे, हर घर-आंगन धन-धान्य से परिपूर्ण हों, यही प्रार्थना है।
उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से इस पर्व को सामाजिक सद्भाव, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाने की अपील भी की।
