हंशिका और सारिका को रजत; भारतीय महिला टीम बनी चैंपियन

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) सर्बिया के नोवी साद में अंडर-23 सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया है और चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया है।

हंशिका लांबा (53 किग्रा) और सारिका (59 किग्रा) ने अपने-अपने भार वर्ग में रजत पदक जीते। दोनों पहलवान फाइनल में पहुंचीं, लेकिन जापानी प्रतिद्वंद्वियों से हार गईं।

अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर, भारतीय महिला कुश्ती टीम ने 125 अंक हासिल करके 2025 अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप की चैंपियन ट्रॉफी जीत ली। अमेरिका 102 अंकों के साथ दूसरे और जापान 92 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों ने अपने-अपने भार वर्ग में 5 कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। पदक विजेता इस प्रकार हैं :55 किग्रा: निशु, 57 किग्रा: नेहा शर्मा, 65 किग्रा: पुलकित, 68 किग्रा: सृष्टि, 76 किग्रा: प्रिया

यह भारतीय कुश्ती के लिए गर्व का क्षण है और हमारी युवा महिला पहलवानों की कड़ी मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है।

 

Next Post

धर्मान्तरण के खिलाफ देश में हो कठोर कानून 

Sun Oct 26 , 2025
सिवनी। पूर्व रिटायर्ड जज नारीमन जी जो स्वयं ईसाई है। ईसाई संगठनों के साथ सितम्बर माह में सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई जिसमें इनके द्वारा यह मॉग की गई है कि भारत के जिन राज्यों में धर्मान्तरण रोकने के लिये धर्म स्वातन्त्र अधिनियम के तहत कानून […]

You May Like