ग्वालियर किले पर आज से लाइट एण्ड साउण्ड शो का समय बदला

ग्वालियर: ऐतिहासिक ग्वालियर किले पर राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा आयोजित लाइट एण्ड साउण्ड शो के समय में शीत ऋतु को ध्यान में रखकर बदलाव किया गया है। एक नवम्बर से नए समय के अनुसार लाइट एण्ड साउण्ड शो का आयोजन होगा।

राज्य पर्यटन विकास निगम की क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार किले पर हिंदी में लाइट एण्ड साउण्ड शो का समय अब सायंकाल 6.30 बजे से सायंकाल 7.05 बजे तक रहेगा। इसी तरह अंग्रेजी शो का समय सायंकाल 7.20 से 7.55 बजे तक कर दिया गया है।

Next Post

यूएनएससी ने बोस्निया और हर्जेगोविना में ईयू के नेतृत्व वाले स्थिरीकरण बल को किया नवीनीकृत

Sat Nov 1 , 2025
संयुक्त राष्ट्र, 01 नवम्बर (वार्ता/सिन्हुआ) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को बोस्निया और हर्जेगोविना में यूरोपीय संघ के नेतृत्व वाले स्थिरीकरण बल के प्राधिकरण को अगले 12 महीनों के लिए नवीनीकृत किया। 15 सदस्यीय यूएनएससी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव 2795 को अपनाया, जो यूरोपीय संघ बल अल्थिया (यूफोर अल्थिया) […]

You May Like