गुजरात और महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सीएम डॉ यादव की शुभकामनाएं, विकास और समृद्धि की कामना की

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुजरात और महाराष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर दोनों राज्यों के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में दोनों राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विकास और योगदान को सराहा।मुख्यमंत्री ने गुजरात स्थापना दिवस पर कहा कि समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली विरासत और आध्यात्मिक धरोहर से सम्पन्न गुजरात, विकास और नवाचार का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

वहीं महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि परिश्रम, प्रगति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण महाराष्ट्र देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य द्वारा सुशासन, अधोसंरचना विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में हासिल की जा रही उपलब्धियों की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने दोनों राज्यों की निरंतर उन्नति और समृद्धि की कामना करते हुए देश के समग्र विकास में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

Next Post

केदारनाथ में वीआईपी दर्शन को लेकर पुरोहितों का उग्र विरोध, उद्योगपति अडानी ने किये दर्शन

Fri May 1 , 2026
केदारनाथ, 01 मई (वार्ता) उत्तराखंड में केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन को लेकर शुक्रवार को उस समय विवाद गहरा गया, जब देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के दर्शन के दौरान तीर्थ पुरोहितों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। केदारनाथ मंदिर परिसर में एकत्रित पुरोहितों ने (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत […]

You May Like