जिला अभियोजन संचालनालय में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों की नई पदस्थापना

इंदौर: राज्य शासन ने अभियोजन विभाग में पदोन्नति के बाद अधिकारियों की नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं. इसके तहत इंदौर जिला कोर्ट में जिला अभियोजन संचालनालय के प्रमुख की जिम्मेदारी बदली गई है. साथ ही मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, लोकायुक्त संगठन, केंद्रीय जेल और विशेष न्यायालयों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं.जिला लोक अभियोजन अधिकारी आशीष कुमार खरे को पदोन्नत कर उप संचालक अभियोजन बनाया है. उन्हें इंदौर जिला अभियोजन संचालनालय के प्रमुख (डीडीपी) का दायित्व सौंपा है. खरे इससे पहले लोकायुक्त संगठन और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू), इंदौर में सेवाएं दे चुके हैं.

इन विभागों में रहते हुए उन्होंने कई चर्चित मामलों में पैरवी की है. वहीं, इंदौर के जिला अभियोजन संचालनालय के प्रमुख रहे राजेंद्र सिंह भदौरिया को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में उप संचालक/विधि अधिकारी के पद पर पदस्थ किया है. आरती भदौरिया को स्पेशल कोर्ट इंदौर में उप संचालक अभियोजन, अकरम शेख को केंद्रीय जेल इंदौर में उप संचालक अभियोजन और अनीता शुक्ला को लोकायुक्त संगठन इंदौर में उप संचालक की जिम्मेदारी दी गई है. महेंद्र कुमार चतुर्वेदी को इंदौर में उप संचालक/अपर लोक अभियोजक और आरती अग्रवाल को धार में उप संचालक/अपर लोक अभियोजक बनाया है.

मनोज कुमार पाठक को पुलिस मुख्यालय भोपाल में चयन एवं भर्ती संबंधी दायित्व सौंपा है. अन्य पदस्थापनाओं में पद्मा जैन को धार में जिला अभियोजन अधिकारी/सहायक निदेशक अभियोजन, सुशीला राठौर को अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी इंदौर और सीमा शर्मा को विशेष लोक अभियोजक, अजाक इंदौर के पद पर पदस्थ किया है. कर्णिका दीक्षित और चेतन नागर को भी क्रमश: रतलाम और धार से अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी इंदौर के पद पर पदस्थ किया है

Next Post

निलंबित सीएमएचओ डा. नरेश गुन्नाड़े को राहत

Fri Oct 16 , 2026
जबलपुर: हाईकोर्ट ने छिंदवाड़ा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डा. नरेश गुन्नाड़े को अंतरिम राहत दी है। जस्टिस विवेक कुमार सिंह की एकलपीठ ने उनके निलंबन आदेश पर अंतरिम रोक लगाते हुए अगली सुनवाई तक सीएमएचओ के पद पर कार्य करने की अनुमति दी है।डा. गुन्नाड़े ने याचिका […]

You May Like

Play sound