यह हमारे लिए एक परफेक्ट मुकाबला था : गिल

अहमदाबाद,04 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्ट इंडीज से पहला टेस्ट शनिवार को पारी और 140 रन से जीतने के बाद इसे परफेक्ट जीत करार दिया।

गिल ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, ”लगातार छह टॉस हार चुका हूं लेकिन जब तक हम मैच जीत रहे हैं तब तक यह अधिक मायने नहीं रखता। यह हमारे लिए एक परफ़ेक्ट मुक़ाबला था, तीन शतकवीर थे और हमने फ़ील्ड में भी अच्छा प्रदर्शन किया और मैं प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। हमें (गिल और जायसवाल) अच्छा स्टार्ट मिला था लेकिन हम इसे भुना नहीं पाए। हमारे पास काफ़ी स्पिन विकल्प हैं और यह विकल्प न होने से बेहतर स्थिति है। मैंने काफ़ी कुछ सीखा है और बीते वर्षों में जिस तरह से हम कठिन परिस्थितियों से उबरे हैं वह सुखद था।

वेस्टइंडीज के कप्तान रॉस्टन चेज ने हार के बाद कहा, ”टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने के बाद 160 के स्कोर पर सिमट जाना निराशाजनक था और फिर उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की। हमारी ओर से यह एक ऐसा प्रदर्शन था जिसकी उम्मीद हम नहीं कर रहे थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करना सही फ़ैसला था, विकेट में नमी थी लेकिन यह टेस्ट क्रिकेट है और आपको इसके लिए तैयार रहने होता है। बल्लेबाजी हमारी समस्या है, बल्लेबाजी में हमें साझेदारी बनानी होगी। तो इससे हमारे लिए आगे स्थिति आसान होगी।

 

 

Next Post

गाजा पर बमबारी बंद करे इजरायल: ट्रम्प

Sat Oct 4 , 2025
वाशिंगटन, 04 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजरायल से गाजा पर तत्काल बमबारी रोकने का कहा है। श्री ट्रम्प ने हमास के इजरायल के बंधकों बंधकों को रिहा करने पर राजी होने के बाद शुक्रवार को इजरायल से तत्काल गाजा पर हमला रोकने को कहा। इससे पहले […]

You May Like