चंदेरी अस्पताल विवाद खत्म: वर्तमान परिसर में ही बनेगा 50 बेड का सिविल अस्पताल

चंदेरी: क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा बैठक के बाद बड़ा फैसला लेते हुए स्पष्ट किया कि चंदेरी का 30 से 50 बिस्तरों में उन्नयन होने वाला सिविल अस्पताल वर्तमान स्थान पर ही निर्मित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के बीच स्थित यह स्थल सभी के लिए सुविधाजनक है, इसलिए इसी परिसर में अस्पताल का विस्तार, सुदृढ़ीकरण और विकास किया जाएगा। इसका प्रस्ताव राज्य शासन को भेज दिया गया है और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

गौरतलब है कि 3 जनवरी 2019 को इस अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा देते हुए 50 बिस्तरों में उन्नयन की स्वीकृति दी गई थी तथा 11 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत हुई थी। हालांकि, स्थल चयन को लेकर लंबे समय से निर्णय लंबित था।हाल ही में दिशा बैठक में लिए गए इस फैसले से स्थिति स्पष्ट हो गई है। स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया है। जनता का कहना है कि शहर के बीच अस्पताल बनने से सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

Next Post

चाकू की नोक पर क्लीनिक संचालक से लूट

Mon Apr 6 , 2026
जबलपुर:पाटन थाना अंतर्गत बगदरी घाटी में चार नकाबपोश बदमाशों ने एक क्लीनिक संचालक को अकेला पाकर चाकू अड़ाया और उनसे हजारों की नगदी सहित चांदी की चेन लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस से मिली […]

You May Like