मेट्रोपॉलिटन रीजन प्लान: व्यापक स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन से तैयार होगा भोपाल के विकास का रोडमैप

भोपाल। भोपाल विकास प्राधिकरण कार्यालय में शनिवार को संभागायुक्त ने भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन प्लान के कार्यों की समीक्षा की. बैठक उपरांत अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना को दीर्घकालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिक और समन्वित दृष्टिकोण के साथ तैयार किया जाए. आगे कहा कि भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन प्लान शहर के विकास का आधार बनेगा, इसलिए प्रत्येक चरण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए. भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन (इटफ) की समग्र विकास योजना बेहतर ढंग से तैयार की जाए. हर चरण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए. भविष्य में बढऩे वाली जनसंख्या व लोगों की जरूरतों के ध्यान में रखते हुए प्लान बनाया जाए. हर क्षेत्र में सीमा का निर्धारण किया जाए, जिससे चारों तरफ विकास हो सके.

यह निर्देश संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने बीडीए में हुई मेट्रोपॉलिटन रीजन (इटफ) प्लान से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं के साथ व्यापक स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन आयोजित किए जाएं. जिससे विभिन्न विभागों के सुझावों और स्थानीय आवश्यकताओं को योजना में समाहित किया जा सके. बैठक में भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन (इटफ) के समग्र स्वरूप, परियोजना की प्रस्तावित समय-सीमा व विभिन्न कार्य चरणों की जानकारी प्रिजेंटेशन के जरिए बताई गई. साथ ही प्लान पर चर्चा की गई. बैठक में जनसांख्यिकी, मोबिलिटी एवं परिवहन,अर्थव्यवस्था, पारिस्थितिकी एवं प्राकृतिक संसाधन, भौतिक एवं सामाजिक अधोसंरचना सहित विभिन्न प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई. जैसे कृषि, औद्योगिक विकास, लॉजिस्टिक्स, शिक्षा, पर्यटन जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए संभावित विकास क्षेत्रों की पहचान भी की गई. इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी शामिल हुए.

Next Post

मुकुंदरा टनल में सुरक्षा सहित सभी मानकों की पालना हो सुनिश्चित-भजनलाल

Sun Jul 5 , 2026
जयपुर, 05 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एक्सप्रेस-वे को देश की अवसंरचनात्मक विकास एवं आर्थिक प्रगति का आधार बताते हुए कहा है कि प्रदेश में राजमार्गों का गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निर्माण एवं रखरखाव डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है ताकि आमजन को सुगम एवं […]

You May Like