
सौंसर। चमत्कारी श्री हनुमान मंदिर संस्थान (हनुमान लोक), जाम सांवली में गुरुपूर्णिमा उत्सव की तैयारिया पूरी हो चूकी है. गुरुपूर्णिमा पर्व जामसांवली धाम के लिए अत्यंत विशेष महत्व रखता है, क्योंकि क्षेत्रवासी यहां विराजमान हनुमानजी को अपना गुरु मानकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. गुरूपूर्णिमा पर 1 लाख भक्त दर्शनार्थ आने की संभावना है. इसके लिए ट्रस्ट और प्रशासन ने पुरी व्यवस्था कर ली है.
इसको लेकर कलेक्टर अजय देव शर्मा , पुलिस अधिक्षक सुंदर सिंह कनेश एवं एसडीएम तथा प्रशासक सिद्वार्थ पटेल ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया. इसमें श्रद्वालुओ की सुविधा और सुरक्षा सुनिष्चित करने के लिए सभी पहलुओं पर गहन चर्चा हुई. ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दर्शन कतार प्रबंधन, गर्भगृह व्यवस्था, श्री मूर्ति पूजा की सुचारु प्रक्रिया, संपूर्ण परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, पर्याप्त पेयजल आपूर्ति और व्यवस्थित पार्किंग सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया.
