व्हाइट हाउस के पास हुए गोलीकांड के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अफगान शरणार्थियों के प्रवेश पर रोक लगाई और थर्ड वर्ल्ड देशों से माइग्रेशन बंद करने का संकेत दिया।
व्हाइट हाउस के पास हुए गोलीकांड ने पूरे अमेरिका में दहशत फैला दी है। लोगों में खास तौर पर इस बात को लेकर चिंता बढ़ी है कि हमला करने वाला व्यक्ति एक अफगान नागरिक था, जिसने अफगानिस्तान के खिलाफ जंग में अमेरिकी सेना का साथ दिया था और 2021 में शरणार्थी के रूप में अमेरिका आया था। इस घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुरंत प्रभाव से अफगान शरणार्थियों के अमेरिका आने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
सूत्रों के अनुसार, ट्रंप का कदम केवल अफगान नागरिकों तक सीमित नहीं रहेगा। माना जा रहा है कि वह जल्द ही थर्ड वर्ल्ड देशों से आने वाले सभी शरणार्थियों पर भी प्रतिबंध की घोषणा कर सकते हैं। ट्रंप प्रशासन ऐसे सभी देशों से होने वाले प्रवासियों पर स्थायी रोक लगाने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि अमेरिकी सिस्टम पूरी तरह “रिकवर और रीसेट” हो सके।
