महिला कांग्रेस का पोस्टकार्ड अभियान शुरू, PM से 33% आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग

कटनी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी के निर्देश पर महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सौम्या रांधेलिया के नेतृत्व में “महिला आरक्षण बिल लागू करो” अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत कटनी के प्रत्येक वार्ड से महिलाएं प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर 543 लोकसभा सीटों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण तुरंत लागू करने की मांग कर रही हैं। मुख्य डाकघर के सामने पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत हुई, जिसमें महिलाओं ने एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण में शामिल करने की मांग उठाई। महिला कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन बिल लाकर भ्रम फैलाया है, जबकि 2023 में बिल पारित हो चुका है। उन्होंने इसे “नारी वंदन अधिनियम” के नाम पर भ्रामक बताया और देशभर में सच उजागर करने की बात कही। कार्यक्रम में कई महिला नेत्रियां मौजूद रहीं।

Next Post

नीति आयोग का पुनर्गठन, मोदी ने नई टीम को दी शुभकामनाएं

Sat Apr 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 अप्रैल ( वार्ता) सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन किया है और पूर्व आर्थिक सलाहकार डॉ अशोक कुमार लाहिड़ी को सरकार के इस शीर्ष परामर्श संस्थान का उपाध्यक्ष बनाया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी राजीव गौबा तथा प्रो. के.वी. राजू, प्रो. गोबर्धन दास, प्रो. अभय करंदीकर […]

You May Like