
भोपाल। राजाभोज एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी अब कलकता एयरपोर्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे. विभागीय ट्रांसफर प्रक्रिया के चलते वह अगले महीने में कलकता जाएंगे. जून महीने के तीसरे सप्ताह में अवस्थी वहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. भोपाल एयरपोर्ट पर अपनी सेवाएं देते हुए अवस्थी ने हवाई यात्रियों की सुविधा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए. राजाभोज एयरपोर्ट पर उन्होंने साल 2022 सितम्बर महीने में पदभार संभाला था और यहां उन्होंने करीब चार साल तक अपनी सेवाएं दी.
