डीईओ की नई पहल, 90 प्रतिशत रिजल्ट का लक्ष्य

सतना : जिले के शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक स्तर सुधारने और आगामी वार्षिक परीक्षाओं में 90 प्रतिशत परिणाम हासिल करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी ने एक विशेष अभियान की शुरुआत की है. इस संबंध में जिले के सभी विद्यालयों के प्राचार्यों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. योजना के तहत प्राचार्य अन्य विद्यालयों में जाकर त्रैमासिक परीक्षा परिणाम के आधार पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे.

प्रथम चरण में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के तिमाही परीक्षा परिणाम के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को चुना जाएगा. इसमें कक्षा 9वीं और 10वीं में कक्षावार तथा कक्षा 11वीं और 12वीं में संकायवार सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को शाला की प्रार्थना सभा में सम्मानित किया जाएगा.

इस अभियान की मुख्य विशेषता यह है कि प्राचार्यों को अन्य आवंटित विद्यालयों में जाकर बच्चों को सम्मानित करना होगा साथ ही अपनी संस्था में अन्य विद्यालयों के प्राचार्यों को आमंत्रित करना होगा.
प्राचार्यों द्वारा छात्र-छात्राओं को उपयोगी शैक्षणिक सामग्री जैसे पेन, किताबें या अन्य उपहार देकर उनका हौसला बढ़ाया जाएगा.

जिले के सभी संबंधित शासकीय विद्यालयों में यह विशेष सम्मान व प्रोत्साहन अभियान 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के मध्य आयोजित किया जाएगा. इसके लिए प्राचार्यों को विस्तृत कार्यक्रम चार्ट भी संलग्न कर उपलब्ध कराया गया है.

Next Post

शिवपुरी में अवैध शराब के खिलाफ फिर फूटा महिलाओं का गुस्सा, सप्लायर को पकड़ा, पेटियों में लगाई आग

Thu Oct 1 , 2026
शिवपुरी: समोहा गांव में महिलाओं ने अवैध शराब ले जा रहे दो व्यक्तियों में से एक को पकड़ लिया। शराब की पेटी छीन उसे आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस व्यक्ति को पकड़ कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। यहां महिलाओं ने शराब सप्लाई कर […]

You May Like