विधायक ने निर्माणाधीन रैन बसेरा का किया निरीक्षण

सिंगरौली । श्रम विभाग द्वारा निर्माणाधीन रैन बसेरा के निर्माण कार्यों का सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन के निचले हिस्से से लेकर ऊपरी तल तक पहुंचकर निर्माण कार्यों की बारीकी से पड़ताल की और कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद संतोष ददोली शाह तथा निर्माण कार्य के संविदाकार विपिन सिंह मौजूद रहे। विधायक ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन करते हुए निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने संविदाकार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भवन का निर्माण निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए तथा तय समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए। विधायक ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता बेहद महत्वपूर्ण है। रैन बसेरा का निर्माण पूरा होने के बाद जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सकेगा। इसलिए निर्माण कार्य को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूर्ण कराया जाए।

Next Post

तीरंदाजी में जीते 5 स्वर्ण पदक खो-खो में भी दिखा दम

Fri Nov 20 , 2026
सरई । अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित अदाणी स्पोर्ट्स अकादमी, खनुआ के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी और खो-खो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर सिंगरौली का नाम रोशन किया है। तीरंदाजी में खिलाड़ि़यों ने कुल पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए, वहीं खो-खो में भी बालक एवं बालिका […]

You May Like