तीरंदाजी में जीते 5 स्वर्ण पदक खो-खो में भी दिखा दम

सरई । अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित अदाणी स्पोर्ट्स अकादमी, खनुआ के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी और खो-खो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर सिंगरौली का नाम रोशन किया है।

तीरंदाजी में खिलाड़ि़यों ने कुल पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए, वहीं खो-खो में भी बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ि़यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खो-खो प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ी राजा रामपाल का एसजी-5 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। म.प्र. के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया तीरंदाजी प्रतियोगिता में खनुआ शाउमावि के खिलाड़ि़यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में रोहित गुप्ता ने असाधारण खेल कौशल का परिचय देते हुए प्रथम स्कोरिंग इवेंट, द्वितीय स्कोरिंग इवेंट, ओवरऑल प्रदर्शन और टीम मुकाबले में चार स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं विक्रम सिंह ने टीम मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतकर इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस प्रकार दोनों खिलाड़ि़यों ने मिलकर कुल पांच स्वर्ण पदक हासिल किए। इसी तरह 11 से 13 नवंबर तक जबलपुर में आयोजित 45वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप की राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में अदाणी स्पोर्ट्स अकादमी, खनुआ के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ि़यों ने सहभागिता की। बालक वर्ग में प्रमोद कुमार गुप्ता, सूरज गुप्ता, राजा रामपाल अन्य ने सिंह एवं बालिका वर्ग में सुषमा सिंह, भगवती सिंह व अन्य शामिल हैं।

Next Post

लाइब्रेरी और विशेषज्ञ चिकित्सको की नियुक्ति कराने मांग तेज

Fri Nov 20 , 2026
देवसर । देवसर तहसील के विकास एवं क्षेत्रवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस नेताओं एवं क्षेत्रीय युवाओं ने सीधी-सिंगरौली लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की दो प्रमुख जनहितकारी समस्याओं की ओर सांसद का […]

You May Like