भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी तरूण चुघ और रजनीश अग्रवाल कल शनिवार को भरेंगे नामांकन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी तरूण चुघ तथा रजनीश अग्रवाल कल शनिवार 6 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। दोनों प्रत्याशी प्रातः 11:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से विधानसभा के लिए रवाना होंगे।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान मोहन यादव, हेमंत खण्डेलवाल, महेन्द्र सिंह, अजय जामवाल सहित भाजपा की कोर कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। सभी नेता विधानसभा पहुंचकर प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नामांकन से पूर्व भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यसभा प्रत्याशी पार्टी के पितृपुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद नामांकन रैली के रूप में विधानसभा के लिए प्रस्थान किया जाएगा।

Next Post

कटनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया का तबादला

Fri Jun 5 , 2026
कटनी। राज्य शासन द्वारा जारी पुलिस विभाग की तबादला सूची में कटनी में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया का स्थानांतरण कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला कटनी के पद से हटाकर उप सेनानी, 36वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल (विसबल), बालाघाट पद […]

You May Like