नीमच के भंवरासा में दर्दनाक हादसा, 15 वर्षीय भावना की मौत

जीरन। जीरन थाना क्षेत्र के भंवरासा गांव में गुरुवार देर शाम घर में काम करते समय 15 वर्षीय भावना पिता केशर सिंह सोंधिया राजपूत करंट की चपेट में आ गई। हादसे में वह बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन उसे तत्काल नीमच जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से परिवार में मातम छा गया। बाद में गमगीन माहौल में शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।

कल तक मंच पर राधा, आज तस्वीर के सामने आंसू

बताया जा रहा है कि भावना पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बेहद होनहार थी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक दिन पहले ही उसने विद्यालय में हंसी-खुशी राधा का किरदार निभाया था। राधा के रूप में उसके शानदार नृत्य पर स्कूल में खूब तालियां गूंजी थीं। लेकिन अगले ही दिन हुए दर्दनाक हादसे ने परिवार, शिक्षकों और सहपाठियों को गहरे सदमे में डाल दिया। जिस बेटी के चेहरे पर एक दिन पहले मुस्कान थी, आज उसकी याद में परिवार की आंखें नम हैं।

Next Post

ग्वालटोली में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Fri Sep 4 , 2026
नीमच। ग्वालटोली शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उत्साह के रंग में रंगी नजर आई। यहां स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर पर चंद्रवंशी ग्वाला समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया। दिनभर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक […]

You May Like