हाथी पर सवार जगत जननी के साथ 10 दिन तक चलेगी शारदीय नवरात्रि

शाजापुर। शक्ति और भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्रि आज से प्रारंभ हो रहा है. इस बार नवरात्रि तृतीया तिथि बढ़ने के कारण दस दिन तक चलेगी और माता जगत जननी का आगमन हाथी पर होगा, जिसे ज्योतिषाचार्यों ने अत्यंत शुभ माना है. हाथी पर मां के आगमन से देश और जन समुदाय में सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और विजय की प्राप्ति होती है.

शहर के प्रमुख मंदिरों में भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. मां राजराजेश्वरी मंदिर, चामुंडा माता मंदिर, रूपा माता मंदिर, बिजासन माता मंदिर और गायत्री मंदिर में शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की जाएगी. शहर में मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है. नवरात्रि के दस दिनों तक विधि-विधान, यज्ञ और गरबा आयोजनों के माध्यम से माता रानी की आराधना की जाएगी.

मां की पूजा से सभी को ऐश्वर्य, सुख और समृद्धि प्राप्त होगी. राजकीय एवं धार्मिक गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहकर आशीर्वाद लेंगे.

Next Post

नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार कल से लागू ,प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कदम: कैट

Sun Sep 21 , 2025
नयी दिल्ली, 21 सितंबर (वार्ता) कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा है कि उनके मार्गदर्शन में अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार कल से पूरे देश में लागू होने जा रहे हैं। ये सुधार स्वतंत्र भारत के सबसे क्रांतिकारी […]

You May Like