सुपौल: नशामुक्ति अभियान में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, चार लोग गिरफ्तार

सुपौल, 20 दिसम्बर (वार्ता) सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना में नशामुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार की देर शाम छापेमारी कर शराब पकड़ने और उसे नष्ट करने के क्रम में पुलिस और स्थानीय नागरिकों के बीच झड़प हो गयी, जिसमे भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस बल को दो-तीन राउंड फायरिंग करनी पड़ी।

इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

सुपौल जिले के पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने बताया कि इस मामले में त्रिवेणीगंज थाना की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नरहा गाँव में देशी शराब की बरामदगी के लिए छापेमारी की और उसके विर्निमाण स्थल पर कई गैलेन कच्चा मादक पदार्थ (जावा) बरामद और उसे विनष्ट किया। इस कार्रवाई के बाद वापस लौटने के क्रम में पुलिस को उग्र ग्रामीणों का सामना करना पड़ा, जहाँ उग्र भीड़ ने उन्हें घेरने का प्रयास किया और बाद में पुलिस टीम एवं पुलिस वाहन पर मिट्टी, ईंट आदि फेंकने लगे। ऐसी स्थिति में पुलिस की तरफ से आत्मरक्षार्थ एवं जानमाल की सुरक्षा के उद्देश्य से 02-03 राउंड हवाई फायरिंग की गयी तथा उपस्थित उग्र भीड़ को तितर-बितर कर सकुशल वापस लौट गयी। इस प्रकरण में 02 पुलिस कर्मियों को हल्की चोट आई।

एसपी ने बताया कि इस घटना के बाद त्रिवेणीगंज थाना में एक कांड दर्ज कर पुलिस ने असमाजिक तत्वों की पहचान करते हुए 04 लोग को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिये गये लोगों में रौशन सरदार पिता-बेचन सरदार, अशोक कुमार तथा पवन कुमार दोनों के पिता-कुशुमलाल राम और अशोक सरदार पिता-शनिचर सरदार, सभी थाना-त्रिवेणीगंज, जिला-सुपौल के निवासी हैं।

 

 

Next Post

अवैध आव्रजन के 'डंकी रूट' सिंडिकेट पर ईडी का छापा, करोड़ों की नकदी और सोना जब्त

Sat Dec 20 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘डंकी रूट’ के जरिए अमेरिका में अवैध आव्रजन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के 13 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई के दौरान ईडी ने 4.68 करोड़ रुपये नकद, 8.07 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की ईंटें […]

You May Like

मनोरंजन