बडऩगर में ग्राहक बुलाने की बात पर अनाज व्यापारी की हत्या

उज्जैन। शुक्रवार सुबह बडऩगर में ग्राहक बुलाने की बात पर दो अनाज व्यापारियों के बीच विवाद हो गया। एक व्यापारी को पिता-पुत्र ने मिलकर लात-घूंसों से पीट दिया। गिरने पर व्यापारी बेसुध हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। हत्या का प्रकरण दर्ज कर व्यापारी का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की पैनल से कराया गया।

बडऩगर के व्यास नगर में रहने वाले 65 वर्षीय राजेन्द्र कुमार पिता सौभागमल लोढा अनाज का व्यापार करते हैं। तुलसी वेयर हाउस के पास उनकी दुकान है। पास में ही ग्राम पलदूना के रहने वाले आदर्श शाह और उसके पिता निलेश शाह की भी दुकान है। सुबह दुकान पर ग्राहक अनाज बेचने आया था। इसी बात को लेकर राजेन्द्र कुमार और निलेश के बीच विवाद हो गया। राजेन्द्र कुमार का कहना था कि ग्राहक उनका है। लेकिन निलेश का कहना था कि ग्राहक उनकी दुकान पर आया है। दोनों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। इसी बीच निलेश के पिता भी आ गए और उन्होंने राजेन्द्र कुमार को बुरी तरह पीट दिया। मारपीट में बेसुध होकर राजेन्द्र कुमार जमीन पर गिर पड़े। उन्हें आसपास के दुकानदारों द्वारा उठाने का प्रयास किया गया लेकिन नहीं उठे। तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लात-घूंसों से हुई मारपीट में अनाज व्यापारी की मौत होने की सूचना पुलिस को मिली तो तत्काल अस्पताल पहुंची। मामले में मर्ग कायम किया गया है। डॉक्टरों की पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के अनुसार मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर दोनों पिता पुत्र की तलाश की जा रही है।

Next Post

नारी शक्ति वंदन पर गरमाया रहा सदन, हंगामे के बीच प्रस्ताव की पुष्टि बहुमत से पारित

Fri Apr 24 , 2026
जबलपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर शुक्रवार को सदन गरमाया रहा। बैठक हंगामेदार रही। अधिनियम को लेकर सत्ता-विपक्ष आमने सामने आ गए और दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच हंगामा खड़ा हो गया। तीखी बहस के बीच कांग्रेस-भाजपा पार्षदों के बीच तकरार की स्थिति भी बनी। कांग्रेस पार्षदों ने […]

You May Like