नारी शक्ति वंदन पर गरमाया रहा सदन, हंगामे के बीच प्रस्ताव की पुष्टि बहुमत से पारित

जबलपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर शुक्रवार को सदन गरमाया रहा। बैठक हंगामेदार रही। अधिनियम को लेकर सत्ता-विपक्ष आमने सामने आ गए और दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच हंगामा खड़ा हो गया। तीखी बहस के बीच कांग्रेस-भाजपा पार्षदों के बीच तकरार की स्थिति भी बनी। कांग्रेस पार्षदों ने अधिनियम को भाजपा का चुनाावी एजेंडा बतायाऔर कहा कि नारी शक्ति वंदन के मुद्दे पर सिर्फ राजनीति हो रही है। वहीं सत्तापक्ष के पार्षदों ने महिला आरक्षण को लेकर अपनी बात रखते हुए कांग्रेसियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की महिलाओं के साथ अन्याय किया है। सदन में उन्होंने कांग्रेस से माफी मांगने की मांग भी कर दी। कांग्रेस ने जो महिलाओं का अपमान किया है उसे महिलाएं कभी नहीं भूलेंगी। आगामी चुनावों में बहनें इसका जवाब अपने मताधिकार से देंगी। भारी हंगामे के बीच ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन प्रस्ताव की पुष्टि सदन में बहुमत से की गई।

शुक्रवार को शहर के चहुंमुखी विकास और स्वच्छता व्यवस्था को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की अध्यक्षता में नगर निगम की साधारण सम्मिलन की बैठक में शहर के भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि सदन में रखे गए 19 में से 18 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर किया गया। यह शहर के पार्षदों के बीच विकास के प्रति साझा विजन और सकारात्मक तालमेल को दर्शाता है। किसी भी बड़े विवाद के बिना इतने प्रस्तावों का पास होना शहर की प्रगति की गति को तेज करने का स्पष्ट संकेत है।

स्वच्छता की नई उड़ान, 97 करोड़ के टेंडर को हरी झंडी- शहर की सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 97 करोड़ रुपये की लागत के टेंडर को हरी झंडी दे दी गई है। महापौर ने घोषणा की है कि स्वास्थ्य विभाग से संबंधित यह टेंडर शीघ्र ही जारी किया जाएगा। शहर में स्वच्छता के नए उपकरण और बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे शहर को स्वच्छता की नई उड़ान मिलेगी।

पार्षदों का निर्णय, सुझाव शहर प्रगति के लिए अहम-

महापौर अन्नू ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए स्पष्ट किया कि शहर के विकास में पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रस्ताव के निर्माण और क्रियान्वयन में पार्षदों की भूमिका सर्वोपरि है। प्रत्येक पार्षद का निर्णय और सुझाव हमारे शहर की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Next Post

जल संकट को लेकर कांग्रेस ने घेरा रांझी जोन कार्यालय

Fri Apr 24 , 2026
जबलपुर। लाला लाजपत राय वार्ड क्रमांक 70 में जल संकट को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। कांग्रेसियों ने शुक्रवार को नगर निगम रांझी जोन कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेसियों का कहना रहा कि भीषण गर्मी के कारण क्षेत्र में पानी की समस्या लगातार बढ़ रही है। कई मोहल्लों में […]

You May Like