क्लैट प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच के निर्देश के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका

नयी दिल्ली, 06 जनवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय में कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2026 के परीक्षा से पहले कथित प्रश्नपत्र लीक की समयबद्ध जांच कराने की मांग की एक याचिका दायर की गई है।

देशके प्रमुख विधि कॉलेजों में प्रवेश के लिए सात दिसंबर को आयोजित क्लैट 2026 परीक्षा आयोजित होने से पहले प्रश्न पत्र लीक के आरोपों के बाद यह जांच के दायरे में आ गई है।

कई अभ्यर्थियों ने इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया है। याचिकाकर्ताओं ने यह भी अनुरोध किया है कि अगर जांच के बाद पेपर लीक के आरोप सही पाए जाते हैं तो पुनर्परीक्षा का आदेश दिया जाए।

 

Next Post

आवेदन के नाम पर 700 की अवैध वसूली, तहसीलदार हुकुम सिंह निंगवाल की सख्ती, पीड़ित को पैसे वापस दिलवाए

Tue Jan 6 , 2026
राणापुर (झाबुआ)। आज राणापुर तहसील में आवेदन बनवाने के नाम पर आम नागरिक से ₹700 की अवैध वसूली का मामला सामने आया। तहसील के बाहर आवेदन लिखने वाले एक दुकानदार द्वारा यह राशि ली गई थी। पीड़ित व्यक्ति ने आज तहसील पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। मामले की जानकारी […]

You May Like