मोबाइल पर गेम खेल रहे युवक का सिर पत्थर मारकर फोड़ा

इंदौर: परदेशीपुरा क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. एक युवक ने गाली-गलौज के बाद पास पड़ा पत्थर उठाकर दूसरे युवक के सिर पर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.परदेशीपुरा थाना क्षेत्र स्थित जनता क्वार्टर शिवालय लाइब्रेरी के पास हुए विवाद में युवक पर पत्थर से हमला कर घायल कर दिया गया.

घायल युवक की पहचान अनिकेत पिता राजेंद्र निवासी परदेशीपुरा के रूप में हुई है. अनिकेत ने पुलिस को बताया कि वह अपने मोबाइल फोन पर गेम खेल रहा था, तभी आरोपी रूद्रांश सिसोदिया उर्फ कान्हा पिता महेश सिसोदिया वहां आ पहुंचा और बेवजह बहस करने लगा. अनिकेत ने उसे टोकते हुए कहा कि “तू अपने घर का ध्यान रख”, जिस पर रूद्रांश भड़क गया और गालियां देने लगा.

अनिकेत द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने पास में रखा हुआ पत्थर उठाया और सीधे उसके सिर पर दे मारा. हमले से अनिकेत के सिर से खून बहने लगा. आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद अनिकेत को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपी रूद्रांश के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

Next Post

डायल 112 सेवा होगी अत्याधुनिक तकनीक से लैस, GPS और लोकेशन ट्रेसिंग भी रहेगा

Wed Jul 16 , 2025
भोपाल: 15 अगस्त से डायल 100 सेवा मप्र में पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी और उसकी जगह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त डायल 112 सेवा शुरू की जाएगी। डायल 112 सेवा के अंतर्गत प्रदेश भर में 1200 नई बोलेरो नियो गाड़ियां तैनात की जाएंगी, जो जीपीएस, वायरलेस, डिजिटल नेविगेशन […]

You May Like