नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम ने बीमा क्षेत्र में सौ फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति देने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह अनुमति भाजपा के नेतृत्व वाली उसी सरकार ने दी है जो पहले एफडीआई का विरोध करती आ रही है। श्री चिदम्बरम ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा “मैं बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति देने के सरकार के फैसले का स्वागत करता हूं। मुझे गुजराल सरकार का वह दिन याद है जब भाजपा ने संसद में उस विधेयक का विरोध किया था जिसमें बीमा क्षेत्र में 20 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति दी गई थी। यह एक लंबी दूरी है जिसे हमने 1997-98 से तय किया है।”
Next Post
गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के नाम पर हवाला का खुलासा
Sat Dec 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) आयकर विभाग की जांच में पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का इस्तेमाल हवाला लेनदेन के लिए करने की बात सामने आयी है। केंद्रीय प्रत्यक्ष आयकर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को बताया कि उसने आयकर रिटर्न में छूट के फर्जी दावों की जांच के दौरान पाया […]

You May Like
-
10 months ago
पार्वती नदी के कैचमेंट एरिया में डूबा युवक, मौत
-
8 months ago
प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर जलाभिषेक कर मनाया जन्मदिन
