जॉर्डन, संरा ने गाजा को तत्काल पर्याप्त सहायता देने की आवश्यकता पर दिया बल

अम्मान, 27 जनवरी (वार्ता) जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने कहा है कि उनका देश और संयुक्त राष्ट्र (संरा) गाजा में मानवीय आपदा से निपटने के लिए पर्याप्त और तत्काल सहायता प्रदान करने के प्रयासों को तेज करने पर सहमत हुए हैं।

श्री सफादी ने मध्य पूर्व शांति प्रक्रिया के अंतरिम विशेष समन्वयक एवं गाजा में संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ मानवतावादी और पुनर्निर्माण समन्वयक सिग्रीड काग के साथ रविवार को एक बैठक में यह टिप्पणी की। बैठक के दौरान उन्होंने गाजा में युद्धविराम को स्थायी करने और एन्क्लेव पर इजरायली “आक्रामकता” के कारण हुई मानवीय आपदा से निपटने के लिए तत्काल और पर्याप्त सहायता प्रदान करने के प्रयासों पर चर्चा की।

मंत्रालय के एक बयान के अनुसार श्री सफादी ने संघर्ष विराम सुनिश्चित करने और गाजा के सभी क्षेत्रों में सहायता वितरण की गारंटी देने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। बयान में कहा गया है कि उन्होंने दो राष्ट्र समाधान की योजना को आगे बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय भागीदारों, अमेरिका, यूरोप और अन्य प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ समन्वय में जॉर्डन के निरंतर प्रयासों की भी पुष्टि की।

बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने गाजा को स्थापित संदर्भों के तहत सहायता देने ,अंतरराष्ट्रीय कानून और वैध अंतरराष्ट्रीय प्रस्तावों के आधार पर शांति प्राप्त करने की दिशा में काम करने के लिए अपने सहयोग को जारी रखने की पुष्टि की।

Next Post

दो मगरमच्छों के बीच संघर्ष

Mon Jan 27 , 2025
सतना: मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी में दो मगरमच्छों के बीच खूनी संघर्ष में एक बुरी तरह घायल, घायल मगरमच्छ का इलाज जारी होने के साथ बाड़े में ही तार लगाकर किया गया अलग। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like