अवैध आव्रजन के ‘डंकी रूट’ सिंडिकेट पर ईडी का छापा, करोड़ों की नकदी और सोना जब्त

नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘डंकी रूट’ के जरिए अमेरिका में अवैध आव्रजन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के 13 ठिकानों पर छापेमारी की है।

इस कार्रवाई के दौरान ईडी ने 4.68 करोड़ रुपये नकद, 8.07 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की ईंटें (5.9 किग्रा) और 6.42 करोड़ रुपये मूल्य की चांदी की सिल्लियां (313 किग्रा), 2.7 लाख रुपये मूल्य के सोने के सिक्के बरामद करके जब्त कर लिए हैं।

जांच एजेंसी के अनुसार, तलाशी के दौरान विभिन्न परिसरों से 50 से अधिक मूल पासपोर्ट और कई डिजिटल उपकरण भी मिले हैं। यह मामला उन एजेंटों के खिलाफ जांच का हिस्सा है जो लोगों को अवैध रास्तों से विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर रहे हैं। जब्त किए गए दस्तावेजों और रिकॉर्ड की वर्तमान में गहन जांच की जा रही है।

 

Next Post

आईएफएफके अवार्ड का ऐलान, जापान की 'टू सीजन्स, टू स्ट्रेंजर्स' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और अब्दर्रहमान सिसाको को 'लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

Sat Dec 20 , 2025
तिरुवनंतपुरम, (वार्ता) केरल के 30वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफके ) का शुक्रवार को समापन हो गया। इस महोत्सव में जापानी फिल्म ‘टू सीजन्स, टू स्ट्रेंजर्स’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का प्रतिष्ठित ‘सुवर्ण चकोरम’ (गोल्डन क्रो फीजेंट अवार्ड) अपने नाम किया। यहां के निशिगांधी सभागार में आयोजित समापन समारोह में निर्देशक शो […]

You May Like