बांदकपुर कॉरिडोर का भूमि पूजन करने 9 मई को आएंगे सीएम 

 

हटा/दमोह. मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के 9 मई को प्रस्तावित बांदकपुर आगमन को लेकर शनिवार को संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी और पशुपालन व डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल की मौजूदगी में बांदकपुर त्र्यंबकेश्वर विश्राम भवन में बैठक आयोजित की गई.इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बैठक के संबंध में मुख्यमंत्री के आगमन की प्रस्तावित योजना के संबंध में अवगत कराया. बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, एएसपी संदीप मिश्रा विशेष रूप से मौजूद थे.संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा बांदकपुर कॉरिडोर की बहुप्रतीक्षित मांग थी, उसका पूरा फर्स्ट फेज का टेंडर लग गया है और फर्स्ट फेज के टेंडर के भूमि पूजन के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन की प्रस्तावित तिथि 9 मई हैं. मुख्यमंत्री बांदकपुर में भगवान भोलेनाथ की धरती पर पधारेगें. कॉरिडोर के भूमि पूजन उपंरात कॉरिडोर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जायेगा.यह कोरिडोर बहुत दिव्य और भव्य रूप से लगभग 100 करोड़ की राशि से बनेगा. निश्चित रूप से बांदकपुर धाम भगवान भोलेनाथ का धाम, जागेश्वर धाम अच्छी तरह से विकसित होगा.

Next Post

बरगवां रेंज के झुरही जंगल में तीन KM तक फैली आग,पेड़-पौधे जलकर खाक

Sat Apr 26 , 2025
सिंगरौली। जिले के जंगलों में इन दिनों आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। करीब-करीब सभी वन परिक्षेत्र के जंगलो में आग लग चुकी है। आग कैसे लग रही है, स्पष्ट नही हो रहा है। लेकिन आगजनी की घटनाओं को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चलने लगी हैं। वन परिक्षेत्र चितरंगी […]

You May Like