राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

अयोध्या 29 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में सोमवार को मंडलीय कारागार से ही वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी आठ आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, वीडियो कांफ्रेसिंग से सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मंडल कारागार में पुनः निरुद्ध कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में गिरफ्तार आठ आरोपियों को आज जिला कारागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष न्यायालय में पेश किया गया। विशेष अदालत (भ्रष्टाचार निरोधक) एडीजे-5 रजत वर्मा की अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को निर्धारित की गई है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू ,अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव शामिल हैं।

विशेष लोक अभियोजक (एसपीओ) संजय दूबे ने बताया कि न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी आरोपियों की पेशी कराई गई। सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से किसी भी आरोपी की पुलिस रिमांड की मांग नहीं की गई। इसके बाद अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले 26 जून को गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था। जहां से इन्हें आज तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

जिला प्रशासन ने बताया कि अगर जेल से कचेहरी लाकर अदालत में आरोपियों को पेश कराया गया तो उनसे अधिवक्ताओं का समूह विरोध कर सकता है। इस गंभीर सूचना के बाद जिला प्रशासन ने जेल परिसर से ही वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया।

Next Post

नीमच को मिली 2263 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, सीएम ने 98 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

Mon Jun 29 , 2026
नीमच। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को नीमच में आयोजित कार्यक्रम में 2263 करोड़ रुपए की लागत वाले 98 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों सहित क्षेत्र के […]

You May Like