मिसाल: 79 वर्षों से निरंतर स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मना रहे हैं, 92 वर्षीय जगदीश कौशल

भोपाल। राजधानी भोपाल के ई-3/320 अरेरा कॉलोनी निवासी 92 वर्षीय जनसंपर्क विभाग के पूर्व अपर संचालक, जगदीश कौशल ने इस वर्ष भी पार्क में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। जगदीश कौशल ने बताया कि सन 1947 में आज़ादी के पहले स्वतंत्रता दिवस के समय उनकी उम्र 14 वर्ष थी और तब से लेकर अब तक, पिछले 79 वर्षों से वे हर साल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मना रहे हैं। देशभक्ति के जज़्बे और परंपरा को जीवंत रखते हुए उन्होंने इस अवसर पर युवाओं को भी राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

Next Post

स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति भवन में ‘एट होम’ का आयोजन

Fri Aug 15 , 2025
नयी दिल्ली 15 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार रात यहां ‘एट होम’ समारोह का आयोजन किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डा़ […]

You May Like