जबलपुर: हितकारिणी कन्या शाला बी टी तिराहा गढ़ा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जबकि धुमक्खी का झुंड छात्राओं पर टूट पड़ा। एक छात्रा को मधुमक्खी ने काट लिया। जिसका प्राथमिक उपचार किया गया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हितकारिणी कन्या शाला बी टी तिराहा गढ़ा में स्कूल परिसर में छठवीं कक्षा की छात्रा खेल रही थी तभी स्कूल की छत पर लगे मधुमक्खी के छत्ते में कुछ छात्राओं ने पत्थर मारकर छेड़छाड़ कर दी.
जिससे मधुमक्खी का झुंड छात्राओं पर टूट पड़ा बड़ी छात्राएं तो किसी तरह बच गईं , लेकिन कक्षा छठवीं की एक छात्रा आंशिक रूप से घायल हो गई। तत्काल वरिष्ठ शिक्षक कुंज बिहारी ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया और बच्ची के परिजनों को सूचना दी। बहरहाल बच्ची सकुशल है। परंतु स्कूल परिसर में लगा मधुमक्खी का छत्ता समय पर नहीं हटा तो भविष्य में बड़ी घटना घट सकती है।
