सड़क पर तड़पते शख्स को देखकर जागी खाकी की संवेदनाएं

ग्वालियर: अमूमन खाकी को असंवेदनशील एवं सख्त हृदय माना जाता है लेकिन समय-समय पर खाकी की मानवीय संवेदनाओं के दृश्य भी सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक वाक्या आज पड़ाव ओवरब्रिज के पास पेट्रोल पंप पर देखने को मिला।

पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहा एक शख्स अचानक सड़क पर गिर कर तड़पने लगा। लोगों का मजमा लग गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे थाटीपुर थाने में पदस्थ निरीक्षक राजकुमार बौद्ध ने तुरंत तड़प रहे शख्स को एक्सटर्नल कंप्रेशन देकर बचाया।निरीक्षक बौद्ध का जनसरोकारों से जुड़ी संवेदनाओं का ये कार्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Next Post

पुरानी पेंशन बहाल कराने शिक्षकों ने सौपा ज्ञापन

Wed Apr 2 , 2025
सिंगरौली: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जिले के शिक्षकों ने राष्ट्रीय आंदोलन भारत के आहृवान पर शिक्षक व कर्मचारी-अधिकारियों ने आज प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम चार सूत्रीय मांग पत्रों का ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार को सौपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि म.प्र. में समस्त […]

You May Like