भजन संध्या कार्यक्रम में लड़कियों के ठुमके पर हुई नोटों की बारिश, देख कर भड़की जनता

शिवपुरी: शिवपुरी जिले में गणेश पंडाल में भजन संध्या के कार्यक्रम में जमकर ठुमके लगे। इस कार्यक्रम में ‘प्यार का तोहफा तेरा, बना है जीवन मेरा’ जैसे फिल्मी गानों पर लड़कियों ने अश्लील डांस किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद लोगों में आक्रोश है।यह कार्यक्रम करैरा में आयोजित हुआ। नगर परिषद के सीएमओ का कहना है कि यह हमारा कार्यक्रम नहीं था।

सीएमओ गोपाल गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम नगर परिषद का आधिकारिक आयोजन नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिषद ने इस आयोजन की अनुमति नहीं दी थी और इसकी जांच की जाएगी।रात को गणेश विसर्जन के अवसर पर आयोजित भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान इस तरह का अश्लील डांस हुआ कि क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजन की आड़ में फूहड़ता परोसी गई, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम पुलिस सहायता केंद्र के पास बनाए गए मंच पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत रात 10 बजे हुई और आधी रात तक चली।

Next Post

शिवपुरी जिला अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा

Sun Sep 7 , 2025
शिवपुरी: जिला अस्पताल में सुबह सीने में दर्द की शिकायत लेकर लाए गए एक 38 वर्षीय मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल गेट के बाहर शव रखकर […]

You May Like