भाजपा का सपना पूरा कर रहा चुनाव आयोग : अखिलेश यादव

नयी दिल्ली, 01 दिसंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सपने को पूरा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जल्दबाजी में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करने का दवाब बनाया जा रहा है जिससे कई कर्मचारियों की जान चली गयी है।
श्री यादव ने संसद परिसर में पत्रकारों से सोमवार को कहा कि एसआईआर के जरिये भाजपा विपक्षी दलों के वोटरों का नाम मतदाता सूची से कटवा रही है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर एसआईआर की पूरी प्रक्रिया शादियों के मौसम में की जा रही है। इस दौरान लोग इधर-इधर एक-दूसरी जगह जाते हैं इसी बहाने उनके वोट कट जाएं।
उन्होंने कहा कि यह भी देखने को मिला है कि एसआईआर में लगे कई कर्मचारियों की जान गयी है। बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) के ऊपर फॉर्म बांटने और भरने का इतना दवाब है कि वे अपनी जान दे रहे हैं। एक बीएलओ के परिवार का आरोप है कि उन पर वोट काटने का दबाव बनाया जा रहा था। ये बीएलओ गलियों में भटक रहे हैं। दिन-रात काम कर रहे हैं। ये जल्दबाजी क्यों। उत्तर प्रदेश में अभी तो कोई चुनाव नहीं है। अभी समय है तो आप आराम से ये काम करते। चुनाव आयोग इस लोकतंत्र में भाजपा का सपना पूरा करना चाहता है ताकि विपक्ष पार्टियों के वोट कट जाएं।
उन्होंने कहा कि भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए एसआईआर करवा रही है। देश में बेरोजगारी पर चर्चा न हो इसलिए इस तरह का काम कराया जा रहा है।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सभी को यह पता है कि कौन ड्रामा करता है। एसआईआर में जिन बीएलओ की जान चली गयी क्या वह ड्रामा है। भाजपा मतदाताओं को वोट डालने से रोकने का ड्रामा भी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि एसआईआर का काम ईमानदारी से हो और कोई भी मतदाता नहीं छूटे।

Next Post

लोकसभा ने धर्मेंद्र और विजय कुमार मल्होत्रा समेत पांच पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी

Mon Dec 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 दिसंबर (वार्ता ) लोकसभा ने सोमवार को मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय कुमार मल्होत्रा समेत पांच दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की बैठक शुरू होते ही सदस्यों को पांच पूर्व सदस्यों के निधन की जानकारी दी। इनमें […]

You May Like