दमोह: चौकी बांदकपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रकाश यादव का जिला सागर में स्थानांतरण होने पर रविवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
विदाई से पूर्व प्रधान आरक्षक प्रकाश यादव ने श्री जागेश्वर नाथ भगवान की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी हिंडोरिया, थाना हिंडोरिया स्टाफ, राजेंद्र मिश्रा चौकी प्रभारी बांदकपुर, चौकी बांदकपुर स्टाफ देवी सिंह ठाकुर, ग्राम बम्होरी के गोलू ठाकुर, पिपरिया टिकरी के अमित दुबे सहित समस्त स्टाफ और प्रिय मित्र उपस्थित रहे।प्रधान आरक्षक प्रकाश यादव ने सभी के स्नेह और प्यार के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि बांदकपुर में बिताया गया समय हमेशा यादगार रहेगा।उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
