कुएं में फंसी गाय की मौत पर हाईवे जाम, गौसेवकों का उग्र प्रदर्शन

भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र में कुएं में फंसी गाय की मौत के बाद ग्रामीणों और गोरक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने लहार-भिंड हाईवे पर बन्थरी तिराहे के पास गाय का शव रखकर करीब दो घंटे जाम लगाया और नगर परिषद के सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की।ग्रामीणों का आरोप है कि गाय दो दिन से कुएं में फंसी हुई थी। उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन और नगर परिषद से लगातार गुहार लगाई गई, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। समय पर रेस्क्यू नहीं होने से गाय की मौत हो गई।
गाय की मौत से नाराज गोरक्षकों ने मिहोना बाईपास पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना के लिए नगर परिषद के सीएमओ को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ नारे लगाए। सूचना मिलने पर मिहोना थाना प्रभारी रोहित गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। इसके बाद नगर परिषद का अमला मौके पर पहुंचा और गाय के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गया।

Next Post

नेतन्याहू के नेतृत्व पर जनमत-संग्रह माने जा रहे चुनाव 27 अक्टूबर को होंगे

Mon Jul 13 , 2026
यरूशलम, 13 जुलाई (वार्ता) इजरायल में आम चुनाव 27 अक्टूबर को होंगे। देश की संसद (कनेसेट) ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कानून के तहत निर्धारित अंतिम तिथि पर चुनाव कराये जाएंगे। इन चुनावों को वर्ष 2023 में गाजा युद्ध शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व […]

You May Like