विधि विधान से पूजा कर 50 किन्नरों को हिन्दू धर्म में किया शामिल

मुलताई। पवित्र नगरी में बुधवार को 50 से अधिक किन्नरो द्वारा वैदिक विधि विधान से ताप्ती सरोवर में स्नान कर पट्टा अभिषेक, मुलताई क्षेत्र की खुशहाली के लिए हवन पूजन कर राधा नायक द्वारा करीब 50 किन्नरो की हिन्दू धर्म में घर वापसी कर अखाड़ो में शामिल किया गया। बुधवार को नगर के आशीर्वाद लान में किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास महाराज श्री जगतगुरु काजल ठाकुर, जगतगुरु संजना मां,महामंडलेश्वर नानू माँ,मण्डलेशर नकुशा माँ ने ताप्ती तट पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर कई किन्नरो की घर वापसी कराई जिसके बाद सभी लोग अखाड़ों में ढोल बाजो के साथ मा ताप्ती के प्राचीन मन्दिर और माँ काली के मंदिर पहुचे एवं घंटा चढ़ाकर पूजन किया गया। इस अवसर पर भगवा पार्टी,राष्ट्रीय हिन्दू सेना,गौ क्रांति दल एवं हिन्दू संगठन के लोग उपस्थिति रहे।

Next Post

आई मिस इंडिया कहकर सारा नेतन्याहू ने किया पीएम मोदी का स्वागत, रिश्तों में झलकी आत्मीयता

Wed Feb 25 , 2026
तेल अवीव। इज़रायल की प्रथम महिला सारा नेतन्याहू ने भारत के प्रति अपने विशेष लगाव को व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में भावुक शब्द कहे। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “आई मिस इंडिया”, जिससे भारत-इज़रायल संबंधों में आत्मीयता और निजी जुड़ाव की झलक […]

You May Like