मेट्रो का कमर्शियल रन 15 अगस्त से हो सकता है शुरू, 70 से 90 किमी होगी स्पीड 

भोपाल। राजधानी में मेट्रो का कमर्शियल रन अगस्त महीने में शुरू होने की सम्भावना है. मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से 15 अगस्त तक कमर्शियल रन शुरू करने की बात भी कही गई है. इसके लिए पहले डेटलाइन जून 2025 तक तय की गई थी. हाल ही में प्राक्कलन समिति के लोगों ने मेट्रो के ट्रायल रन का निरीक्षण किया था. जिसमें काम में दिख रही लेट लतीफी को लेकर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी एस कृष्णा चैतन्य से सवाल भी किये गए थे. इस दौरान एमडी को कमर्शियल रन के लिए 15 अगस्त तक की डेटलाइन दी गई है.

विधानसभा प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष अजय बिश्नोई, भोपाल दक्षिण पश्चिम विधायक भगवानदास सबनानी, ओमप्रकाश धुर्वे, पीएस एपी सिंह की ओर से निरीक्षण के कार्य किये जा चुके है. विधायक सबनानी इसकी मॉनिटरिंग भी लगातार कर रहे है.

रानी कमलापति से एम्स तक हुआ है ट्रायल रन

भोपाल में इससे पहले 4 मार्च को रानी कमलापति से एम्स स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन का सफल ट्रायल रन किया गया. मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत यह ट्रायल किया गया. ट्रायल के दौरान दौरान मेट्रो ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से चलकर रेलवे ओवर ब्रिज, डीआरएम ऑफिस और अलकापुरी स्टेशन होते हुए एम्स स्टेशन तक पहुंची। इस दौरान मेट्रो की गति करीब 10 से 20 किमी प्रति घंटा तक रही। इस दूरी को पूरा करने में करीब 11 मिनिट का समय भी लगा। मेट्रो की गति को लेकर यह बताया गया है कि इसे अभी टेस्टिंग एवं मानकों के अनुरूप और भी बढ़ाया जाएगा। मेट्रो की स्पीड बढ़ने पर यह 70 से 90 किमी प्रतिघंटा की गति से दौड़ेगी। भोपाल में मेट्रो ट्रेन का रोलिंग स्टॉक लगभग 22 मीटर लंबा और 2.9 मीटर चौड़ा है, जिसमें तीन कोच हैं। इसकी डिजाइन स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है। भोपाल में मेट्रो और ट्रैक के सभी काम पूरा होने के बाद आरडीएसओ की टीम बुलाई जाएगी। यह इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, क्वालिटी जांच करेगी। फिलहाल डीआरएम ऑफिस, अलकापुरी और एम्स पर चल रहे मेट्रो के काम को आगे बाबढ़ाया जा रहा है.

Next Post

फर्जी शपथ पत्र के मामले में भी सौरभ की बढ़ सकती है मुश्किलें 

Mon Mar 17 , 2025
भोपाल। परिवहन निरीक्षक रहे सौरभ शर्मा पर फर्जी शपथ पत्र के मामले में भी प्रकरण दर्ज होगा. सौरभ पर तथ्यों को छुपाने का आरोप है। सौरभ ने अपने पिता के निधन के बाद विभाग में अनुकंपा नियुक्ति को लेकर सभी दस्तावेज दिए थे. उसके द्वारा नौकरी के लिए दिया गया […]

You May Like